ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh आज दिनांक 22.05.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

पुलिस लाइन ग्राउंड में दंगा नियंत्रण ड्रिल एवं बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया । उक्त ड्रिल में जनपद के पुलिस बल द्वारा विभिन्न टीमें गठित कर दंगा /बलवा नियंत्रण के दौरान अपनायी जाने वाली समस्त विधिक कार्यवाहियों एवं टैक्टिकल उपायों का क्रमबद्ध अभ्यास किया गया।
ड्रिल के दौरान पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, उपद्रवियों को नियंत्रित करने, आंसू गैस एवं अन्य दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रभावी उपयोग, बल प्रयोग की वैधानिक प्रक्रिया तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया एवं सभी अधिकारी/कर्मचारियों को संवेदनशील परिस्थितियों में संयम, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button