Uttar Pradesh आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य
ई रिक्शा से विकास भवन पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजनों, मौलवियों एवं धर्मगुरुओं के साथ शान्ति समिति की बैठक आयोजित की।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
– बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं एवं प्रबुद्धजनों से सुझाव एवं समस्याओं की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी पर्व आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं परम्परागत मर्यादाओं के अनुरूप मनाए जाएं। निर्देश दिए कि कोई नई परम्परा लागू न की जाए तथा त्योहार को शान्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराया जाए।
– खुले स्थानों पर किसी भी स्थिति में कुर्बानी न की जाए। कुर्बानी के उपरान्त रक्त एवं अवशेषों के समुचित निस्तारण, साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। नालियों में रक्त प्रवाहित न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
– अधिशासी अधिकारी नगर निकाय एवं जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया कि कुर्बानी के अवशेषों के निस्तारण हेतु गहरे गड्ढों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा परिवहन के दौरान अवशेष पूर्ण रूप से ढके रहें। साथ ही समाज के प्रबुद्धजनों से अपील की कि कुर्बानी से संबंधित फोटो एवं वीडियो – सोशल मीडिया पर साझा न की जाए।
– जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी दशा में न की जाए। नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। नमाज मस्जिदों में ही अदा की जाए तथा सार्वजनिक स्थलों एवं सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाए। सोशल मीडिया गतिविधियों पर प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी जाएगी।
– बैठक में धर्मगुरुओं एवं प्रबुद्धजनों ने जिले में आपसी भाईचारा, अमन-चैन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।




Subscribe to my channel