Madhya Pradesh शासकीय ठेकेदार बृजमोहन सिंह ने भागवत कथा के भंडारे के साथ करवाया गौ भंडारा

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश
अमायन क्षेत्र के ग्राम मैहरा स्थित शक्तिपीठ दुर्गा माता मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में श्रद्धा और सेवा का अनूठा समन्वय देखने को मिल रहा है।
ग्राम मैहरा के निवासी एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के शासकीय ठेकेदार ब्रजमोहन सिंह परमार द्वारा कथा में पधारे साधु-संतों व विद्वतजनों के लिए विशाल संत भंडारे का आयोजन कराया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया भोजन प्रसादी ग्रहण करने के उपरांत सभी संतोंष,ब्राह्मणों को सम्मानपूर्वक दक्षिणा विदाई दी गई।धर्म के साथ गौ सेवा को सर्वोपरि मानते हुए ठेकेदार बृजमोहन सिंह परमार ने लहार नगर में प्रतिदिन संचालित गौ भंडारे में भी सहभागिता निभाई। उन्होंने सड़कों पर विचरण करती निराश्रित एवं भूखी गौमाताओं के लिए आटा मिश्रित भूसा डलवाकर गौ भंडारा करवाया।
इस पुण्य अवसर पर उन्होंने कहा, “कोई भी धर्म कार्य तभी फलदायी होता है जब हम देवों की आराध्य, सर्व देवों की प्रत्यक्ष स्वरूप गौमाता का ध्यान रखें और उनकी सेवा करें। गौमाता की कृपा के बिना कोई भी कर्मकांड, अनुष्ठान, यज्ञ या भागवत आदि धर्म कार्य सफल नहीं माना जाता




Subscribe to my channel