ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh बिलासपुर की भाजपा नेत्री से दिल्ली में रेप, झारखंड के कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, 2.5 करोड़ ठगे।

बिलासपुर की भाजपा नेत्री से दिल्ली में रेप, झारखंड के कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, 2.5 करोड़ ठगे।

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

बिलासपुर से भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह ने दिल्ली में महिला के साथ रेप किया।

बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात पहले दिल्ली में हुई थी, जहां आरोपी ने माइनिंग कारोबार में निवेश का झांसा देकर महिला से नजदीकियां बढ़ाईं। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक भाजपा नेत्री सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह भाजपा से टिकट की दावेदारी भी कर रही थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका दिल्ली आना-जाना लगा रहता था। करीब 2 साल पहले उनकी पहचान संजय सिंह से हुई थी।

इस दौरान संजय सिंह ने खुद को बड़ा कारोबारी बताते हुए माइनिंग कारोबार में निवेश पर अच्छा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने व्यापार में साझेदारी और मोटे लाभ का झांसा देकर महिला से निवेश कराया। इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ता गया।

रेप के बाद करने लगा ब्लैकमेल

भाजपा नेत्री का आरोप है कि कारोबारी ने भरोसे का फायदा उठाते हुए सितंबर 2025 में नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में दिल्ली में दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद आरोपी लगातार ब्लैकमेल करता रहा और पैसों की मांग भी करता था।

2.50 करोड़ कराया निवेश, अवैध वसूली का भी आरोप

भाजपा नेत्री ने अपनी शिकायत में बताया कि कारोबारी संजय ने उनसे अलग-अलग किश्तों में करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए लिए। आरोप है कि संजय ने आरटीजीएस समेत अलग-अलग माध्यमों से रकम लेने के बाद कैश में निवेश कराने का झांसा दिया।

बाद में जब भाजपा नेत्री ने अपने पैसे वापस मांगे, तब आरोपी उल्टा ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने लगा। मानसिक रूप से परेशान होने के बाद भाजपा नेत्री ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झारखंड में पुलिस ने दी दबिश

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में मोबाइल चैट, कॉल डिटेल्स, लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम झारखंड भी गई थी। हालांकि, फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

छत्तीसगढ़ राज्य में एवं बाहर की राज्य में संपूर्ण भारत में भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है केंद्र में भी राज्य में भी मगर राज्य में सुशासन का जो परिभाषा है वह रावण राज का शासन चल रहा है ऐसा लगता है क्योंकि यहां भारतीय जनता पार्टी के ही भाजपा नेत्री एवं छत्तीसगढ़ के महिला एवं पत्रकार एवं अभिनेत्री भी सुरक्षित नहीं है सुशासन के राज में यह कैसा शासन है की लगातार अपराधों की संख्या बढ़ रही है अपराध करने वाला कैसे पुलिस की पहुंच से बाहर होते जा रहा है क्या राजनीतिक हस्तक्षेप रहता है क्या पुलिस वालों के ऊपर यह तो विधाता ही जाने क्योंकि आज का युग जो की सुशासन नहीं रावण राज चल रहा है रावण के समय में तो सीता को हरण करके ले गया था रावण मगर सीता किसी भी तरह से बच गई मगर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो शासन चल रही है सुशासन का भाव बदल चुका है यहां कोई सुरक्षित नहीं है रावण राज चल रहा है कुल मिलाकर।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button