ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan टा नैनवाड़ी में 151 कुंडीय देवनारायण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की शिरकत

रिपोर्टर सूरजमल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान 

मित्रपुरा तहसील के घाटा नैनवाड़ी स्थित श्री देवधाम देवनारायण मंदिर पर सप्त दिवसीय 151 कुंडीय देवनारायण महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। महामंडलेश्वर श्री बालकानंद गिरी जी महाराज (आश्रम हरभावता) के पावन सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।

प्रथम दिवस करीब 11 हजार महिलाओं ने सिर पर कलश, फूल माला व नारियल रखकर मधुर भजनों के साथ लगभग 3 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा निकाली। यात्रा यज्ञ परिसर में संपन्न हुई। कार्यक्रम में यज्ञ कमेटी द्वारा उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

यज्ञाचार्य संजय महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया जाएगा। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक कुंजबिहारी शास्त्री द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का भी आयोजन होगा।

यज्ञ समिति के अनुसार महायज्ञ के दौरान सातों दिन भंडारा चलेगा। भोजन व्यवस्था के लिए अलग-अलग गांवों को दिवसवार जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में रोजाना लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button