गन्ना में लाल सड़न रोग पर चला जागरूकता अभियान, किसानों को बताए बचाव के उपाय
गन्ना में लाल सड़न रोग पर चला जागरूकता अभियान, किसानों को बताए बचाव के उपाय

गोण्डा/मनकापुर । हिंदुस्तान शुगर मिल कुंदरूखी एवं के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मिल परिसर में गन्ना फसल में फैलने वाले लाल सड़न रोग के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किसानों को रोग की पहचान, रोकथाम एवं आधुनिक खेती तकनीकों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ शुगर मिल के यूनिट हेड पी.एन. सिंह ने किया। उन्होंने किसानों से गन्ना उत्पादन में जैव उर्वरकों के अधिक प्रयोग की अपील की। महाप्रबंधक गन्ना ए.के. सिंह ने लाल सड़न रोग से प्रभावित गन्ने के नमूने दिखाकर किसानों को रोग की पहचान कराई तथा उससे बचाव के उपाय बताए। साथ ही चीनी मिल द्वारा किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी साझा की।
कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राम लखन सिंह ने गन्ना फसल में लगने वाले कीट एवं रोगों की पहचान और नियंत्रण के उपाय बताए। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर ही रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी।
गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला एवं राममिलन ने परिषद की ओर से किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।
संदीप वत्स, ने गन्ना फसल में लगने वाले दीमक, जड़ बेधक, तना बेधक एवं अगोला बेधक जैसे कीटों के साथ लाल सड़न रोग, घासी प्ररोह एवं कंडुआ रोग की पहचान और नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कंपनी के कृषि उत्पादों के महत्व एवं उनके सही प्रयोग पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान सिंजेंटा फाउंडेशन के जागरूकता प्रचार वाहन का शुभारंभ यूनिट हेड पी.एन. सिंह ने फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर उप महाप्रबंधक गन्ना प्रदीप पंवार, रजनीश चौधरी, मयूर श्रीवास्तव, अंशुमान त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
गोष्ठी में कृषक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेता किसानों को बैग देकर सम्मानित किया गया। अंत में उपस्थित सभी किसानों को गन्ना फसल सुरक्षा एवं उत्पाद प्रयोग संबंधी पुस्तिकाएं वितरित की गईं।




Subscribe to my channel