Madhya Pradesh ग्राम मैहरा के अहमदाबाद में निवासरात माता के भक्तों ने भागवत कथा में कराया भंडारा
सैकड़ों साधु-संतों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

रिपोर्टर – संतोष सिंह चौहान
अमायन – क्षेत्र के ग्राम मैहरा में मां भगवती दुर्गा माता मंदिर पर आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में आस्था और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है। माता रानी के भक्त तन, मन, धन से इस पुण्य आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।
इसी क्रम में ग्राम मैहरा के मूल निवासी, जो वर्तमान में अहमदाबाद, गुजरात में निवासरत हैं, उक्त सभी प्रतिष्ठित व्यवसायियों एवं ठेकेदारों ने सामूहिक रूप से कथा के चतुर्थ दिवस पर विशाल संत भंडारे का आयोजन कराया।भंडारे में पधारे सैकड़ों साधु-संतों का विधिवत पूजन कर भोजन प्रसादी ग्रहण कराकर दक्षिणा विदाई दी गई। इसके साथ ही हजारों क्षेत्रवासी धर्मप्रेमी जनों ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।अहमदाबाद निवासरत भक्तों ने कहा, “भले ही हम कर्मभूमि के कारण दूर हैं, परंतु हमारी जन्मभूमि और कुलदेवी मां भगवती के प्रति हमारी आस्था अटूट है। माता रानी की कृपा से ही आज हम इस योग्य हुए हैं कि कथा में सेवा दे सके



Subscribe to my channel