ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh क्लाइमेक्स एकेडमी में आयोजित “यातायात पाठशाला”, एकेडमी के छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले के सार्वजनिक स्थान, शैक्षणिक संस्थानों में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में आज यातायात पुलिस द्वारा क्लाइमैक्स अकैडमी छतरपुर में “यातायात पाठशाला” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 200 छात्र छात्राओं और अध्यापकों ने भाग लिया।
ब्यूरो चीफ राजू जोशी छतरपुर मध्य प्रदेश

प्रभारी यातायात निरीक्षक बृहस्पति साकेत द्वारा छात्र छात्राओं से संवाद कर उन्हें यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं गोल्डन ऑवर के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को यातायात संकेतों, सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु, शारीरिक एवं आर्थिक क्षति से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि यातायात नियमों का पालन आवश्यक एवं सरल है। छात्राओं से आग्रह किया गया कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य बताया गया। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले खतरे बताए गए।
वाहन चेकिंग अभियान, चालानी कार्यवाही एवं ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी नियमों की जानकारी दी। बताया गया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण एवं लाइसेंस होने पश्चात ही वाहन चलायें।
कार्यक्रम में “गोल्डन ऑवर” की महत्ता समझाते हुए “राहवीर योजना” की जानकारी दी गई, जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को शीघ्र उपचार दिलाने पर सहयोगी को शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि एवं व्यय प्रतिपूर्ति प्रदान की जाती है।

इस शिक्षा सत्र में कॉम्पटेटिव परीक्षा देने वाले सभी छात्र छात्राओं को प्रोफेशनल एथिक्स, परीक्षा की तैयारी, टाइम मैनेजमेंट, करियर गाइडेंस आदि की जानकारी भी विस्तार से दी गई, जो कि आगामी परीक्षाओं में तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन देने में सहायक होगी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button