ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan शीर्षक: लाखनपुर के पीपली वाले श्मशान में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी सीमेंट की कुर्सी, प्रशासक ने थाने में दी शिकायत

रिपोर्टर सूरजमल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

उपखंड बौंली क्षेत्र की ग्राम पंचायत लाखनपुर में असामाजिक तत्वों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।

ग्राम पंचायत द्वारा करीब एक साल पहले पीपली वाले श्मशान घाट पर टीन शेड लगवाकर बैठने के लिए सीमेंट की स्थाई कुर्सियां लगवाई गई थीं।

प्रशासक सियाराम मीणा ने बताया कि गत रात्रि कोई असामाजिक तत्व एक कुर्सी को तोड़कर वहीं छोड़ गया।

इस घटना को लेकर प्रशासक सियाराम मीणा ने मित्रपुरा थाना की थानाधिकारी सुशीला मीना को दूरभाष पर जानकारी दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निवेदन किया, ताकि क्षेत्र में दोबारा ऐसी घटना न हो।

प्रशासक ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध है और ऐसी हरकतों पर रोक लगाना जरूरी है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button