Chhattisgarh 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म – मोर ज़हूरिया।
शालिनी विश्वकर्मा एल्बम की सफर जारी रखते हुए आज बड़े पर्दे पर नजर आ रही है अदाकारी में चार चांद लग रही है।

शालिनी राकेश न्यूज़ एजेंसी जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।
छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म “मोर जहुरिया” जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है। लगातार बन रही छत्तीसगढ़ी फिल्मों के बीच यह फिल्म अपने अनोखे विषय,सस्पेंस और पारिवारिक मनोरंजन को लेकर खास चर्चा में है। फिल्म में रोमांस,एक्शन,कॉमेडी,फैमिली ड्रामा और खप्पर वाली काली माता की आस्था को केंद्र में रखकर कहानी पेश की गई है,जिससे दर्शकों को एक नया अनुभव मिलने की उम्मीद है।
निर्माता-निर्देशक की टीम का कहना है कि फिल्म की कहानी और प्रस्तुति को पूरी तरह छत्तीसगढ़ी परिवेश से जोड़कर तैयार किया गया है। कलाकारों की मेहनत और दमदार अभिनय ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। मोर जहुरिया आने वाली 29 मई 2026 से छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
कलाकारों ने दर्शकों से फिल्म को परिवार के साथ देखने और छत्तीसगढ़ी सिनेमा को समर्थन देने की अपील की। मनीष मिश्रा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की निर्माता प्रतिभा मिश्रा और अमित कुमार सिंह हैं, निर्देशन और छायांकन की जिम्मेदारी फिरोज खान ने निभाई है साथ ही कार्यकारी निर्माता मनीष मिश्रा, और सहायक निर्माता दरश विश्वकर्मा हैं। फिल्म की कहानी अजय, मनीष मिश्रा ने लिखी है और पटकथा एवं संवाद फिरोज खान और अजय ने तैयार किए हैं। फ़िल्म के कलाकार अजय, शालिनी विश्वकर्मा, अमृता कुशवाहा, पुष्पेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र चौबे, शैलेंद्र भट्ट, राजेश पांडिया, लतीश भांगे, गायत्री निषाद, हेमलाल कौशल, उपासना वैष्णव, उर्वशी साहू, और फिल्म की पूरी टीम को उम्मीद है कि मोर जहुरिया दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी और छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई पहचान दिलाने में सफल होगी।
फिल्म में शालिनी विश्वकर्मा जो की एल्बम में काम कर चुकी है सोन की नथनी की एल्बम से हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म ईश्वर सत्य है दंगल द वीरनपुर में एवं प्रेम रोग में रोग लगने के पश्चात हमारे न्यूज़ रिपोर्टर को घायल कर दी है और आज 29 तारीख से प्रदर्शित होने वाली फिल्म में अपनी भूमिका को मोर जहुरिया बनाने के तरफ विशेष योगदान दे रही है हमारे न्यूज़ रिपोर्टर के खास पसंदीदा अभिनेत्री है शालिनी विश्वकर्मा चुलबुली नटखट एवं शालीनता की देवी है शालिनी विश्वकर्मा का जैसा नाम है वैसा गुण है वैसा ही कार्य है शालीनता के साथ में अपना सारे वर्क निपटाती है।




Subscribe to my channel