ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh आज दिनांक 19 मई को रामपुर में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ कि ओर से ‘कर्मचारी एकता महासम्मेलन आयोजित किया गया

उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ (पंजी0 सं0-4845) के द्वारा 19 मई 2026, मंगलवार को प्रातः 11:30 बजे नगर पालिका परिषद सभागार, रामपुर में कर्मचारी एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

सम्मेलन का उद्देश्य
सम्मेलन में सफाई कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति, वेतन विसंगति, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा और कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारीयो ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि
1. श्री महेश काजू – प्रदेश अध्यक्ष, उ0 प्र0 सफाई मजदूर संघ
2. श्री भगवत प्रसाद मकवाना – उपाध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग व राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार
3. श्री रमेश चन्द्र कुन्दे जी – सदस्य, एससी-एसटी आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार

विशिष्ट अतिथि
श्री मनजीत करोसिया, श्री अश्वनी कुमार, श्री नितिन चरन वाल्मीकि, श्री अश्वनी कुमार डोली पथिक, पूजा वाल्मीकि सहित राज्य सफाई कर्मचारी आयोग व समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहें

आयोजन
– कार्यक्रम अध्यक्ष: श्री लल्ला बाबू द्राविड़, राष्ट्रीय निर्देशक भावाधस
– अध्यक्षता: श्री अमरनाथ वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद
– आयोजक: श्री अनिल राज, जिला अध्यक्ष उ0 प्र0 स0 म0 संघ
– संयोजक: श्री नवीन कुमार (सोनू), जिला महासचिव
– संचालन: श्री प्रेम नरेश वाल्मीकि, प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश

संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल राज ने बताया कि सम्मेलन में रामपुर के साथ-साथ आसपास के जिलों से काफी संख्या में सफाई कर्मचारीयो ने भाग लिया “सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं। शहर को साफ रखने वालों के खुद के जीवन में अंधेरा है। सरकार से हमारी मांग है कि ठेका प्रथा खत्म कर सभी को स्थायी किया जाए और जोखिम भत्ता दिया जाए,”
वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू के आदेश पर एवं प्रदेश महासचिव अश्वनी कुमार कि संतुष्टी एवं जिला अध्यक्ष अनिल राज के नेतृत्व में, नवीन कुमार सोनू को रामपुर का जिला महामंत्री, जकी खा एवं महेश गुड्डू को जिला सचिव रामपुर, छोटा भीम को कार्यशाला अध्यक्ष, सज्जाद को पथ प्रकाश विभाग अध्यक्ष, एवं बिलासपुर निवासी परवेश वाल्मीकि को नगर अध्यक्ष बिलासपुर एवं महामंत्री कुलदीप वाल्मीकि को बिलासपुर मनोनीत किया गया, इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया,

इस अवसर पर प्रेम नरेश वाल्मीकि, नवीन कुमार सोनू, अनिल राज, रोहित राज, मनोज कुमार, सईद खान, नसरीन, जय बाबू, अंकित राज, राहुल नरेश, जोगेन्दर, कौशल,टी,के राज, अविनाश वन्टी निक्कु, अमन कपिल, धीरज सनी गौपाल राजू नरेश वाल्मीकि, दीपक, कुनाल राजीव वाल्मीकि, अनुज राज आदि उपस्थित रहे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button