ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh मुजफ्फरनगर पिन्ना बाईपास पर हुए सड़क हादसे में दो कि मौत एक गंभीर रूप से घायल ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया शामली की ओर से तेज गति से आ रही एक स्विफ्ट कर सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में जा टकराई दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कर में सवार तीन लोगों को बाहर निकाल इसके तुरंत बाद गाड़ी में आग लग गई ।
सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया ।
दुर्घटना में दो लोगों की दुखद मृत्यु हो गई और एक गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए भेज दिया गया है
स्विफ्ट कार मैं सवार शामली निवासी थे जो की शामली से मेरठ जा रहे थे ।




Subscribe to my channel