Uttar Pradeshखैर के गांव जरारा में घटना स्थल का निरीक्षण करते इंस्पेक्टर संजीव कुमार।

रिपोर्टर राज कुमार अलीगढ उत्तर प्रदेश
गांव में युवती की हत्या कर खेत म दबाया शव, पुलिस ने शव निकाल कर पीएम के लिए भेजा
अलीगढ़। खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव जरारा में मंगलवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को यहां एक 19 वर्षीय युवती शिवानी पुत्री पूरन सिंह जाटव की बेरहमी से हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को खेत में दफना दिया गया था। मामले की भनक लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन खुदवाकर शव को बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जरारा गांव के एक खेत में ग्रामीणों को मिट्टी खुदी हुई और संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। पास जाकर देखने पर अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने संदिग्ध स्थान पर खुदाई शुरू करवाई। कुछ ही फीट नीचे एक युवती का शव बरामद हुआ। शव मिलने से मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। प्राथमिक दृष्टि को देखते हुए मामला सीधे तौर पर हत्या कर शव को छिपाने का लग रहा है। मृतक युवती की पहचान गांव जरारा निवासी पूरन सिंह जाटव पुत्र रोशन सिंह की पुत्री बताई गई है। प्रेमप्रसंग के चलते उसकी हत्या की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सजातीय युवक से युवती का प्रेमप्रसंग था। स्वजनों के बार बार मना करने के बावजूद युवती नही मान रही थी। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि युवती के पिता इस मामले से नाराज थे। पिता पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
रिपोर्ट राजकुमार अलीगढ़ उत्तर प्रदेश




Subscribe to my channel