ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh एक युवक की नहर में नहाते समय तेज बहाव में डूबा

आरिफ संवाददाता उत्तर प्रदेश झाँसी उत्तर प्रदेश

झांसी कस्बा समथर में एक युवक नहाते समय तेज बहाव के कारण वैतबा माईनर में डूबा जानकारी के अनुसार कस्बा अंबेडकर निवासी सोनू जाटव पुत्र बब्लू जाटव मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे अपने चचेरे भाइयों के साथ मोंठ रोड़ नहर में नहाने पहुंचे तभी तेज़ बहाव आने से चचेरे भाई डूबने लगे तो सोनू ने अपनी सूझबूझ से उनको बचाने में कामयाब रहा मगर अफसोस अपने आप को नहीं बचा सका सूचना मिलने पर समथर पुलिस व फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काभी खोज बीन के बाद भी सभी टीमें नाकाम रही फिलहाल खोजबीन जारी है उप जिलाधिकारी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए नहर विभाग के अधिकारियों से पानी कम करने को कहा ताकि डूबे हुए युवक को आसानी से ढूंढा जा सके

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button