वाराणसी कमिश्नरेट लोहता पुलिस का बड़ा एक्शन: ऑटो बैटरी चोर गिरफ्तार, थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय की टीम ने खोला चोरी का राज वाराणसी कमिश्नरेट थाना लोहता पुलिस ने ऑटो से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई
*वाराणसी मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के थाना लोहता पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस टीम सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है*
*वाराणसी कमिश्नरेट लोहता पुलिस का बड़ा एक्शन: ऑटो बैटरी चोर गिरफ्तार, थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय की टीम ने खोला चोरी का राज वाराणसी कमिश्नरेट थाना लोहता पुलिस ने ऑटो से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह पर बड़ी
कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन बैटरियां भी बरामद की हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में लगातार हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है वाराणसी कमिश्नरेट थाना लोहता थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का सफल अनावरण किया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवि गोंड, उपनिरीक्षक ऋतुराज मिश्रा, हेड कांस्टेबल प्रवीन कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश सिंह तथा रिजर्व कांस्टेबल जगदीश कुमार शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और चोरी की अन्य घटनाओं से भी उसका संबंध खंगाला जा रहा



Subscribe to my channel