PUNJAB सरकारी स्कूलों में साफ पानी और साफ हवा के लिए ‘सहयोग’ मुहिम जारी : डॉ. दलेर सिंह मुलतानी

रिपोर्टर महिंदर सिंह लालड़ू (मोहाली)
लालड़ू 16 मई :
समाज सेवी संस्था शेल्टर चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि. सोसायटी) लालड़ू द्वारा स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में पिछले लंबे समय से चल रही ‘सहयोग मुहिम’ के तहत आज दो सरकारी स्कूलों सरकारी एलीमेंट्री स्कूल हमायूंपुर और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तसिंबली को सामान भेंट किया गया।
डॉ. दलेर सिंह मुलतानी, सिविल सर्जन (रिटा.) और संस्था के प्रधान ने बताया कि साफ पानी के लिए शेल्टर की ओर से कई सरकारी स्कूलों को पहले भी सबमर्सिबल और आरओ दिए गए हैं ताकि बच्चों का स्वास्थ्य तंदुरुस्त रहे। इसी मुहिम के तहत आज सरकारी प्राइमरी स्कूल बड़ाणा को आरओ दान किया गया। इसी तरह प्राइमरी स्कूल हमायूंपुर को धुआं रहित भट्टी, चूल्हा और रिकॉर्ड संभालने के लिए एक अलमारी दान की गई।
डॉ. मुलतानी ने कहा कि जरूरतमंद स्कूलों के लिए ये सेवाएं भविष्य में भी जारी रहेंगी।
धुआं कैंसर का सबसे बड़ा कारण: डॉ. मुलतानी
डॉ. मुलतानी ने बताया कि धुआं चाहे किसी भी प्रकार का हो, कैंसर का सबसे बड़ा कारण होता है। जिससे फेफड़े, गले और आंतड़ियों का कैंसर और कई तरह की सांस की बीमारियां होती हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा ‘नो टोबैको मुहिम’ भी चलाई हुई है जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर बीड़ी-सिगरेट पीना मना है और सार्वजनिक स्थानों पर हर दुकानदार, होटल, ढाबे आदि में ‘बीड़ी-सिगरेट पीना मना है’ लिखकर लगाना जरूरी है, नहीं तो जुर्माना किया जा सकता है।
डॉ. मुलतानी ने धुएं के बारे में अपने जागरूकता क्लिनिक लालड़ू में एक स्लोगन लिखा हुआ है —
“बीड़ी सिगरेट तंबाकू से यारी, कैंसर टीबी सांस की बीमारी की तैयारी।”
ये रहे मौजूद
इस मौके पर लाभ सिंह सीनियर मीत प्रधान, राजबीर सिंह राणा जनरल सेक्रेटरी, खजांची रघुबीर जुनेजा, जग्गी तुषार, मनोज मेहता, स्कूलों से अध्यापक कुलदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, राजपाल कौर, सुखप्रीत कौर हाजिर थे।




Subscribe to my channel