Madhya Pradesh जिला जेल छतरपुर में दिव्यांग बंदियों हेतु विशेष मेडिकल शिविर आयोजित
स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सहायक उपकरणों का वितरण, पुनर्वास संबंधी मार्गदर्शन भी दिया गया

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
सर्वाेच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश के पालन में जिला जेल छतरपुर में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के समन्वय से विशेष मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जेल मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार एवं सी.आर.सी. सेंटर छतरपुर के सहयोग से संपन्न हुआ।
शिविर के दौरान क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (सी.आर.सी.) छतरपुर के विशेषज्ञ दल द्वारा पूर्व में किए गए दिव्यांगता एवं स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर चिन्हित दिव्यांग एवं वृद्ध बंदियों को उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए। सीआरसी छतरपुर में संचालित पी.एम.डी. केंद्र के माध्यम से श्रवण यंत्र 08 नग, कमोड 05 नग, कमर बेल्ट 11 नग, घुटना बेल्ट, छड़ी 06 नग, वॉकर 01 नग, व्हील चेयर 05 नग तथा 02 नग बैसाखियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बंदियों को पुनर्वास, स्वास्थ्य देखभाल एवं सहायक उपकरणों के उपयोग संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। जिला जेल प्रशासन ने इस पहल को बंदियों के स्वास्थ्य, सुविधा एवं कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में प्रभारी जेल अधीक्षक योगेंद्र पवार, जेल चिकित्सक डॉ. अमित खरे, पुनर्वास अधिकारी मुकेश कुमार पटेल, राकेश शेट्टी (पी एंड ओ), लक्ष्मी रैकवार (एकाउंटेंट, पीएमडीके छतरपुर) सहित सहायक जेल अधीक्षक मनीष त्यागी एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel