Chhattisgarh नारी शक्ति का केंद्रीय फिल्म भक्त मां कर्मा 15 तारीख से शुभारंभ हुआ।
छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की ड्यूटी क्वीन अनुकृति चौहान देवी कर्मा के भूमिका में इस फिल्म में काम किया हैं।

शालिनी राकेश न्यूज़ एजेंसी जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ राज्य की सिनेमा घर में पहली बार हिंदी धार्मिक चित्र वाली फिल्म का प्रदर्शन चालू हो चुका है अब ऐसा लगता है कि हमारी छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को हिंदी भाषा वाली फिल्म प्रदर्शित करने के लिए और निर्माण करने के लिए विशेष देवी देवताओं का आशीर्वाद मिल चुका है जिसके चलते आज हमारे छत्तीसगढ़ राज्य में एवं विदर्भ के राज्य में हिंदी भाषा पर आधारित फिल्म भक्त मां कर्मा फिल्म रिलीज किया गया 15 तारीख दिन शुक्रवार को हम यह बताना चाहेंगे कि साहू समाज की कुलदेवी माता कर्मा की पूजा की जाती है एवं श्री कृष्ण कन्हैया कर्मा माता की बनाई हुई खिचड़ी खाने के बाद 56 प्रकार की भोग ग्रहण करते हैं कहा जाता है कि 1000 वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण को माता कर्मा को सेवा करने का आशीर्वाद मिला था जिसके चलते माता कर्मा प्रसिद्ध हुई।
इस फिल्म के मुख्य कलाकार अनुकृति चौहान गुलशन साहू पुष्पेंद्र सिंह उपासना वैष्णव योगेश अग्रवाल आशीष सेंद्रे हेमा शुक्ला जेठू साहू एवं अन्य कलाकारों से परिपूर्ण धार्मिक हिंदी फिल्म है जो की छत्तीसगढ़ राज्य की सिनेमा घर में प्रदर्शित किया गया है इस फिल्म के निर्माता अजय खांडेकर सबसे मजेदार एवं असली खबर यह है कि इस फिल्म की सारी गाने को हिंदी फिल्म जगत की प्लेबैक सिंगर के द्वारा गायन किया गया है आशा भोसले कविता कृष्णमूर्ति उदित नारायण एवं अन्य प्लेबैक सिंगर के द्वारा सिंगिंग किया गया है।
इस फिल्म में अनुकृति चौहान माता कर्मा देवी बनकर दिन रात भगवान श्री कृष्ण की पूजा करती है और श्री कृष्ण की पूजा करने की वजह से अनुकृति चौहान को विशेष भूमिका में देखा गया है।
हमारे शालिनी राकेश न्यूज़ एजेंसी जांजगीर चंपा के द्वारा बिलासपुर के 36 मॉल में इस फिल्म की शुभारंभ के अवसर पर फिल्म के निर्माता अजय खांडेकर के द्वारा आमंत्रित किया गया था फिल्म को देखने के लिए वहां हमारे रिपोर्टर शालिनी राकेश न्यूज़ एजेंसी के राकेश कुमार साहू फिल्म को देखने के बाद प्रोड्यूसर अजय खांडेकर को धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्हें यह कहा कि पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री छत्तीसगढ़ राज्य एवं विदर्भ राज्य में साहू समाज की कुलदेवी भक्त मां कर्मा की फिल्म दिखाना यह बड़ी चुनौती पूर्ण फिल्म हैं।
यह फिल्म जय संतोषी मैया की फिल्म को टक्कर दे रही है जिस तरह से जय संतोषी मैया सुपरहिट हुई थी उसी तरह से हिंदी फिल्म में बनी माता कर्मा के जीवन पर आधारित सत्य घटनाओं पर आधारित धार्मिक चित्र वाली फिल्म को जनता का प्यार मिल रहा है आशीर्वाद मिल रहा है।
हमारे न्यूज़ एजेंसी के रिपोर्टर भी राकेश कुमार साहू है जो की साहू समाज से जुड़े हुए एक प्रतिष्ठित प्रेस रिपोर्टर है जो कि इस फिल्म को देखा और काफी अच्छी फिल्म कहा और सबसे बड़ी बात यह है कि अनुकृति चौहान के खास माने जाते हैं हमारे रिपोर्टर।
हमारे रिपोर्टर यह भी कहते हैं कि फिल्म भक्त मां कर्मा कि इस फिल्म को छत्तीसगढ़ राज्य एवं संपूर्ण भारत देश में दिखाना चाहिए एवं छत्तीसगढ़ शासन से यह अपील है कि इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए और टैक्स फ्री करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य की जितनी भी मल्टीप्लेक्स पीवीआर सभी में फिल्म को दिखाना चाहिए।
यह फिल्म प्रथम दिवस में हाउसफुल की स्थिति में चालू हुआ चारों खेल हाउसफुल हाउसफुल के स्थिति में प्रदर्शित हो रहा है।
शालिनी राकेश न्यूज़ एजेंसी जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य




Subscribe to my channel