ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh बिना तलाक दूसरी शादी, पत्नी ने लिखाई रिपोर्ट कोई कार्रवाई नहीं

दूसरी पत्नी को बताया विधवा नौकरानी

ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चंडीपारा की रहने वाली शिवकुमारी साहू ने दो साल पहले जिला एस पी को आवेदन देकर पति के खिलाफ कार्रवाई कि मांग की थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है क्योंकि पत्नी यह साबित करने में असमर्थ हैं कि साथ में रहने वाली महिला पति की दूसरी पत्नी है । अब पीड़िता ने सबूत पेश किया है कि साथ में रहने वाली महिला सरस्वती साहू पति की दूसरी पत्नी है लेकिन पति ने इंकार कर दिया है । पीड़िता शिवकुमारी साहू उम्र 42 वर्ष ने बताया कि उसका विवाह 2002 में सीपत के गुड़ी निवासी रामचरण साहू पिता जगमोहन साहू के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ समाज के समक्ष हुआ था । कुछ समय तक वैवाहिक जीवन ठीक चलता रहा और दोनों के तीन बच्चे दो लडकी और एक लड़का हुए जिनका नाम अनिता साहू उम्र लगभग 22 साल, भूमिका साहू 18 साल और सौरभ साहू 20 साल है । कुछ साल पहले लगभग 2021-22 में पीड़िता शिवकुमारी साहू को पति रामचरण साहू ने उसके मायके छोड़ दिया था और वापस लेने नहीं आये थे तो महिला को फिर से अपने ससुराल गयी जहां उससे मारपीट कर जहर पिलाया गया और बच जाने की स्थिति में ससुराल के लगभग 15 लोग ससुराल ले जाने के नाम पर वापस मायके चंडीपारा पामगढ़ छोड़ दिया गया था और आश्वासन दिया गया कि मामला शांत हो जाने पर बहु को लिवाकर ले जायेंगे। उसके बाद 2023 में पीड़िता को खबर मिली कि उसके पति ने बिना तलाक लिए जमनी पाली दर्री कोरबा की सरस्वती साहू पिता स्वर्गीय श्याम सुंदर साहू के साथ दूसरी शादी कर ली है तब पीड़िता ने इस मामले की शिकायत 2024 में जिला एस पी से की है और न्याय की गुहार लगाई है और मामला न्यायालय में गया है जहां पति को बुलाया गया और संबंध में पूछा गया तो पति ने अपने बयान में कथित तौर पत्नी सरस्वती साहू को विधवा नौकरानी रिश्तेदार बताया है और पति के घरवालों ने भी अपने बयान में यही बात दोहराई है । पीड़िता शिवकुमारी साहू ने कहा कि मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं आत्मदाह करुंगी ।

शासकीय सेवा में रहते हुए भी बिना तलाक दूसरी शादी

अब सरकारी नौकरी करने वाले पति भी दूसरे विवाह के लिए डर नहीं रहे हैं जिसका कारण हमारे देश के कानून की बारीकी और उसके लागू करने वाले लोग हैं। बताया जा रहा है कि पीड़िता शिवकुमारी साहू का पति रामचरण साहू ने अपनी पूर्व प्रेमिका के विधवा होने पर उससे शादी करने के लिए अपनी पत्नी के लिए षड्यंत्र रचा और जहर पिलाया , पीड़िता के बच जाने पर सामाजिक बैठक कर समझाइश दी गई कि मामला ठंडा हो जाने पर उसे लिवाकर ले जाया जायेगा लेकिन पति जहर वाले मामले के ठंडा पडते ही बिना तलाक दूसरी शादी कर ली जबकि पति एनटीपीसी में वित्त विभाग में अधिकारी हैं जबकि पति रामचरण साहू अपनी दूसरी पत्नी के साथ सभी सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले रहा है अगर ऐसे पतियो पर कार्रवाई नहीं हुई तो इसे परंपरा बनते देर नहीं लगेगी और हमारे देश की शादी नाम की पवित्र संस्था को ढहते देर नहीं लगेगी

सरकार द्वारा बनाये गये महिला अधिकार सुनने और पढ़ने में अच्छे लगते हैं लेकिन मेरे जैसे कितनी महिलाएं अपने हक के लिए भटक रही है और वो साल दर साल भटक रही हैं ।

शिव कुमारी साहू पीड़िता पत्नी

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button