ब्रेकिंग न्यूज़

मानदेय बढ़ने से अनुदेशकों में खुशी की लहर, विद्यालयों में हुआ सम्मान

मानदेय बढ़ने से अनुदेशकों में खुशी की लहर, विद्यालयों में हुआ सम्मान

 

गोण्डा, मनकापुर । प्रदेश सरकार द्वारा अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रुपये किए जाने तथा जिला स्तर पर सम्मानित किए जाने के बाद अनुदेशकों में खुशी का माहौल है। सोमवार को विभिन्न विद्यालयों में भी अनुदेशकों का सम्मान किया गया।

कंपोजिट विद्यालय बंजरिया कला की अनुदेशक पूजा मनमोहिनी ने कहा कि सरकार द्वारा अनुदेशकों पर की गई कृपा के लिए वे सभी आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ने से उनका जीवन स्तर बेहतर होगा और वे विद्यालय में पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मनकापुर ब्लॉक के अनुदेशक बंसीलाल, इंदु, माया देवी, कपूर चंद, देवेंद्र प्रताप, घनश्याम मौर्य, अनुराधा एवं सुरेंद्र सिंह सहित सभी अनुदेशकों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button