ब्रेकिंग न्यूज़

लोयाबाद में तैनात CISF जवान के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगी, 1.07 लाख की ऑनलाइन खरीदारी

👉ओटीपी बिना ही उड़ा दिए 1 लाख से अधिक रुपये, CISF जवान भी साइबर ठगी का शिकार

👉लोयाबाद में साइबर अपराधियों का आतंक, CISF हेड कांस्टेबल के कार्ड से लाखों की शॉपिंग

👉एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से फर्जी ट्रांजेक्शन, जवान ने लोयाबाद थाना में की शिकायत

👉साइबर ठगों के निशाने पर CISF जवान, कोलकाता में हुई ऑनलाइन खरीदारी का खुलासा

धनबाद : लोयाबाद में ड्यूटी पर तैनात CISF के हेड कांस्टेबल मनीअप्पा कारडी साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने उनके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 7 हजार 140 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। मामले की जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आया।

घटना के बाद जवान ने लोयाबाद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बताया जाता है कि मनीअप्पा कारडी मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं और वर्तमान में लोयाबाद क्षेत्र में तैनात हैं।

पीड़ित जवान ने पुलिस को बताया कि 16 मार्च को उनके क्रेडिट कार्ड से कोलकाता में ऑनलाइन खरीदारी की गई। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान न तो उनसे किसी प्रकार का ओटीपी मांगा गया और न ही उन्होंने किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया। इसके बावजूद उनके खाते से बड़ी राशि की निकासी हो गई।

जवान ने आशंका जताई कि साइबर अपराधियों ने किसी तकनीकी तरीके से उनके कार्ड की जानकारी हासिल कर फर्जी ट्रांजेक्शन को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गौरतलब है कि लोयाबाद और आसपास के क्षेत्रों में साइबर ठगी के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। बावजूद इसके अब तक किसी बड़े साइबर गिरोह या ठग की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे लोगों में दहशत और नाराजगी दोनों बढ़ती जा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button