RSS की प्रयोगशाला बना विश्वविद्यालय? कुलपति के खिलाफ NSUI का पुतला दहन

विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में ABVP के राष्ट्रीय संगठन मंत्री की मौजूदगी में आयोजित बैठक को लेकर NSUI ने कुलपति प्रो. मनोज श्रीवास्तव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
बुधवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए कुलपति का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया और आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय को लगातार संघ एवं RSS से जुड़े कार्यक्रमों का केंद्र बनाया जा रहा है। NSUI का आरोप है कि बीते दिन प्रशासनिक भवन में ABVP के बैनर तले बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुलपति प्रो. मनोज श्रीवास्तव स्वयं मंच पर मौजूद रहे। संगठन का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन खुलकर एक विशेष विचारधारा और छात्र संगठन को संरक्षण दे रहा है, जबकि छात्रों की मूल समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।
NSUI जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी ने कहा, “विश्वविद्यालय शिक्षा और शोध का केंद्र होना चाहिए, लेकिन कुलपति प्रो. मनोज श्रीवास्तव लगातार संघ और RSS से जुड़े कार्यक्रमों के लिए मंच सजा रहे हैं। प्रशासनिक भवन में ABVP के बैनर तले बैठक आयोजित होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विश्वविद्यालय किसी संगठन विशेष का कार्यालय नहीं बन सकता। अगर यही स्थिति रही तो NSUI छात्र हितों के लिए उग्र आंदोलन करेगी।” वहीं NSUI प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया ने कहा, “छात्र आज परीक्षा, परिणाम, छात्रवृत्ति और रोजगार जैसी समस्याओं से परेशान हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय वैचारिक कार्यक्रम आयोजित कराने में व्यस्त है। कुलपति को स्पष्ट करना चाहिए कि विश्वविद्यालय संविधान और शिक्षा के मूल्यों से चलेगा या किसी संगठन विशेष के एजेंडे से। NSUI इस तरह विश्वविद्यालय की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस दौरान विश्वविद्यालय अध्यक्ष पंकज केवट, छात्र नेता नुरेंद्र साहू, महाविद्यालय अध्यक्ष हंशु नाग, ब्लॉक अध्यक्ष कर्तव्य आचार्य, जिला महासचिव दीपेश पांडेय, मनीष कश्यप, तनमय चौहान, दक्ष साहू, समीर कुमार, अमन चंदेल, किस्सू बघेल, देवांश दास, रेहान रिज़वी, लीलाधर गजेंद्र, यश ध्रुव, सचिन पांडेय एवं नितेश चंदेल सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Subscribe to my channel