Uttar Pradesh प्राथमिक विद्यालय रामपुर में जनगणना को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित
ग्रामीणों को स्वगणना प्रक्रिया की दी जानकारी, शिक्षकों ने किया जागरूक

ब्यूरो रिपोर्ट – अनुभव शाक्य शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
जैतीपुर। विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर में जनगणना को लेकर जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय के शिक्षकों ने ग्रामीणों को स्वगणना के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी से जनगणना में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।
इस दौरान शिक्षकों ने ग्रामीणों को बताया कि स्वगणना किस
प्रकार की जाती है और ऑनलाइन अथवा निर्धारित माध्यमों से सही जानकारी दर्ज करना क्यों आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर सरकार विभिन्न योजनाओं का निर्माण और संचालन करती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का सही और पूर्ण विवरण दर्ज होना बेहद जरूरी है।
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को स्वगणना की पूरी प्रक्रिया सरल भाषा में समझाई गई। साथ ही मोबाइल एवं अन्य माध्यमों से फॉर्म भरने की जानकारी भी दी गई, ताकि लोग स्वयं अपनी जानकारी आसानी से दर्ज कर सकें। शिक्षकों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जनगणना के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।




Subscribe to my channel