Chhattisgarh तीन दिवसीय आदिवासी नगेसिया/किसान समाज जिला स्तरीय महा-सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

रिपोर्टर पवन कुमार नाग जशपुर छत्तीसगढ़
नगेसिया किस समाज बंधु माता-पिता एवं सियान महान एवं युवा साथी को आमंत्रित किया जाता है,कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगेसिया/ किसान समाज सामाजिक महा-सम्मेलन का आयोजित बगीचा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बगडोल (बगीचा) में किया जा रहा है,जिसमें सामाजिक गतिविधि रीति,रिवाज, शिक्षा,संस्कार एवं संस्कृति का समीक्षा करते हुए सामाजिक संगठन और शिक्षा को बढ़ावा देने पर विचार किया जाएगा शिक्षा आर्थिक राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र पर समाज की पहचान अग्रणी हो इस पर योजना तैयार किया जाएगा इस सामाजिक महा – सम्मेलन में जिले भर से प्रत्येक गांव से प्रत्येक परिवार का उपस्थिति होना सुनिश्चित किया गया है। हमारे युवा वर्ग के भाई-बहन से अति आग्रह है, की नगेसिया/किसान महा – सम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होना तय किया गया है अतः सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम नाच,गान का भी प्रस्तुति किया जाएगा।
===========================
♦️ सभी बंधु दिनांक 16 मार्च 2026 समय 12:00 बजे आवश्यक पहुंचे और दिनांक 18 मार्च 2026 प्रातः 9:00 बजे तक समापन पश्चात घर जा सकेंगे।
====================
=======
(1. ♦️ सम्मेलन हेतु सहयोग राशि बगीचा मंडल से राशि ₹100 और चावल 5 किलो तथा शेष मंडल से सहयोग राशि ₹50 एवं 2 किलो चावल प्रत्येक परिवार से जमा कर सूची के साथ जमा करना है।
(2). ♦️ जिला समिति चुनाव हेतु प्रत्येक मंडल से तीन पुरुष एवं 2 महिला सदस्य का नाम,नंबर,पता सहित लिस्ट जमा करना होगा युवा समिति एवं महिला समिति के गठन पर भी विचार विमर्श करके आवें।
(3). ♦️ सामाजिक जनगणना मंडल सह पूर्ण करके आवें। आगामी वर्ष भर का योजना तैयार करना है।
(4). ♦️ रीति रिवाज पर संशोधित किया जाएगा इसलिए नीति नियम लिखित में पहले ही जमा करें।
(5). ♦️ क्षेत्र के सियान महानों का सम्मान होना है।
(6). ♦️ दिनांक 17 मार्च 2026 शाम को युवाओं का परिचय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
(7). ♦️ कक्षा दसवीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट सम्मानित किया जाएगा।
(8). ♦️ सभी मंडल पदाधिकारी से निवेदन है,कि वे समय पर उपस्थित होने का कृपा करें। एवं आय ब्यय के पश्चात ही अपने गृह ग्राम प्रस्थान कर सकेंगे।




Subscribe to my channel