ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh प्रधानमंत्री के अपमान पर भाजपा का कलेक्ट्रेट में जोरदार धरना, सपा की अराजक राजनीति के खिलाफ फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा”

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह द्वारा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध की गई अमर्यादित एवं अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट रामपुर पर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, महिला मोर्चा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर समाजवादी पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और अपना विरोध दर्ज कराया।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार करने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के 140 करोड़ नागरिकों की भावनाओं, विश्वास और सम्मान का प्रतीक हैं। उनके खिलाफ इस प्रकार की अभद्र और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करना केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी राजनीतिक जमीन खो चुका है और जनता का विश्वास समाप्त होने के कारण अब उसके नेताओं की भाषा में हताशा और बौखलाहट साफ दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और मर्यादित राजनीति में विश्वास रखने वाली पार्टी है, जबकि समाजवादी पार्टी का इतिहास गुंडागर्दी, अराजकता और तुष्टिकरण की राजनीति से भरा पड़ा है। जनता अब यह समझ चुकी है कि कौन देश के विकास और सम्मान की राजनीति कर रहा है और कौन केवल समाज को बांटने और विवाद पैदा करने का काम कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री पद की गरिमा और देश के सम्मान के खिलाफ किसी भी टिप्पणी को कभी स्वीकार नहीं करेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से उसका पुरजोर जवाब दिया जाएगा।
पूर्व जनप्रतिनिधि ने कहा कि सपा नेताओं की बयानबाजी उनकी हताश मानसिकता को दर्शाती है। जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।

पूर्व विधायक बीना भारद्वाज ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान की बात करती है, लेकिन उसके नेताओं की भाषा उसकी वास्तविक सोच को उजागर करती है।

महिला मोर्चा के अध्यक्ष पारुल अग्रवाल ने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विश्व पटल पर मजबूत हुआ है और विपक्ष इसी से घबराकर अनर्गल बयानबाजी कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए समाजवादी पार्टी से सार्वजनिक माफी की मांग की।
धरना प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता मोहन कुमार लोधी युसूफ अली ब्लॉक प्रमुख हरी वाला अर्चना गंगवार शकुंतला लोधी रविंद्र सिंह रवि अर्जुन रस्तोगी प्रदीप गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना विवेक रुहेला दीपक गुप्ता शकुंतला लोधी पवन शर्मा श्वेता शर्मा पूजा शर्मा पंकज सैनी अवधेश शर्मा मनु सक्सेना विक्रम सिंह गोपाल गुप्ता आशीष गुप्ता अमित दिवाकर शिवा शर्मा दिलीप अरोड़ा संजय पाठक देवेंद्र चौधरी विवेक बिश्नोई देवेंद्र सिंह आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धन्यवाद 🙏
आकाश सक्सैना
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी रामपुर

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button