खेलराज्यहरियाणा

Haryana News छापड़ा सलीमपुर मेले में 21 हजार का इनाम जीता बलजीत बाघोत

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

नारनौल बाबा रूपादास महाराज की याद में गांव छापड़ा सलीमपुर में विशाल मेला आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। कबड्डी की विजेता टीम आदमपुर -1st ने 31 हजार रुपए का ईनाम जीता तथा उपविजेता टीम आदमपुर रही जिसने 21 हजार रूपए का ईनाम जीता। मेले में 51 रू 21 हजार रू तक कुश्तियां हुई। जिसमें 11 हजार रू की कुश्ती कृष्ण बसीरपुर ने जीती और 21 हजार का कामडा बलजीत बाघोत ने जीता। किक्रेट की विजेता सिहार गांव की टीम रही व उपविजेता टीम छापड़ा सलीमपुर की रही। रात्रि के समय मुकेश फौजी एंड पार्टी द्वारा बाबा का गुणगान किया गया। इस मौके पर रामसिंह, राजेन्द्र ex सरपंच सिंहराज, मा.ओमप्रकाश,दलीप, शीशराम, जगबीर, मुख्तयार सिंह, मेनपाल, अशोक चौकीदार समेत अनेक गणमान्य के लोग मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button