Madhya Pradesh नौगांव यात्री प्रतीक्षालय बना बदहाली का अड्डा, गर्मी में तड़प रहे मुसाफिर
छतरपुर जिले के नौगांव पालिका क्षेत्र के संबंधित अधिकारी नहीं ले रहे सबक जनता हो रही परेशान नौगांव नगर पालिका में कई स्थानों पर शुद्ध पिया जल की व्यवस्था भी नहीं है

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
छतरपुर जिले के नौगांव स्थित यात्री प्रतीक्षालय की हालत बद से बदतर होती जा रही है। यात्रियों को सुविधा देने के नाम पर लगाए गए पंखे सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। कहीं पंखे बंद पड़े हैं तो कहीं पंखे गायब हैं। भीषण गर्मी में दूर-दराज से आने वाले यात्री पसीने से तरबतर होकर बैठने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदारों को इसकी कोई चिंता नजर नहीं आ रही।
प्रतीक्षालय में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट दिखाई दे रही है। यात्रियों का कहना है कि यहां न तो बैठने की उचित व्यवस्था है और न ही गर्मी से राहत देने के इंतजाम। पंखे लगे जरूर हैं, लेकिन उनमें कोई हरकत नहीं होती। ऐसा लगता है मानो केवल दिखावे के लिए लगाए गए हों।
सबसे बड़ा सवाल उन पंखों को लेकर उठ रहा है जो अब वहां दिखाई ही नहीं दे रहे। आखिर वे पंखे कहां गए? क्या उन्हें कबाड़ में बेच दिया गया या फिर किसी और तरीके से गायब कर दिया गया? यह मामला अब सीधे तौर पर नगर पालिका नौगांव की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
नगर पालिका सीएमओ की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। आम जनता पूछ रही है कि जब यात्री प्रतीक्षालय जैसी मूलभूत सुविधा की यह हालत है तो फिर नगर पालिका आखिर कर क्या रही है? लाखों रुपये खर्च होने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीन पर व्यवस्थाएं दम तोड़ती नजर आती हैं।
गर्मी में परेशान यात्री अब मांग कर रहे हैं कि प्रतीक्षालय में तत्काल साफ-सफाई कराई जाए, बंद पड़े पंखों को चालू कराया जाए और गायब हुए पंखों की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।




Subscribe to my channel