ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh बेतवा नदी में दोस्तों संग नहाने गया युवक डूबा, 5 घंटे बाद चट्टानों के बीच मिला शव

रिपोर्ट मु समद अली ऐट जालौन

दोस्तों संग नहाने गया युवक डूबा, 5 घंटे बाद चट्टानों के बीच मिला शव

जालौन के कोटरा क्षेत्र में बेतवा नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस, गोताखोरों और एनडीआरएफ ने पांच घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बरामद किया।
जालौन जिले के कोटरा थाना क्षेत्र

स्थित बेतवा नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ टीम ने करीब पांच घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक का शव नदी से बाहर निकाला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया मंगलवार को राहुल अहिरवार (19), पुत्र चंद्रशेखर निवासी ग्राम सरसेला थाना कालपी, अपने दोस्तों शिवम पुत्र विनोद कुमार निवासी सैदपुर थाना आटा, पंकज पुत्र लक्ष्मी अहिरवार, हेमंत अहिरवार पुत्र चंद्रप्रकाश और कपिल पुत्र उदय नारायण अहिरवार निवासी ग्राम गोरन थाना डकोर के साथ दो बाइकों से बेतवा नदी नहाने गया था।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button