ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh जिले में जनगणना कार्य सर्वप्रथम पूर्ण करने पर कसरावद टीम सम्मानित

कलेक्टर ने दी बधाई, शेष अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश

खरगोन 11 मई 2026। जनगणना कार्य को जिले में सर्वप्रथम पूर्ण करने पर टीएल बैठक के दौरान कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल द्वारा एसडीएम कसरावद श्री सत्येंद्र बेरवा, कसरावद तहसीलदार श्री मुकेश मचार, सीएमओ नगर परिषद कसरावद तथा सीएमओ नगर परिषद भीकनगांव को सम्मानित किया गया।
ज्ञातव्य है कि कसरावद ग्रामीण क्षेत्र में कुल 481 HLB का कार्य पूर्ण किया गया, वहीं नगर परिषद कसरावद में 44 HLB तथा नगर परिषद भीकनगांव में 27 HLB ब्लॉकों का जनगणना कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। कार्य की समयबद्ध पूर्णता पर कलेक्टर सुश्री मित्तल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।
इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री मित्तल ने शेष चार्ज अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय-सीमा में अपने-अपने क्षेत्रों का जनगणना कार्य पूर्ण करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौड़, जिला पंचायत सीईओ श्री मिलिंद कुमार नागदेव तथा जिला जनगणना अधिकारी श्री अनिल जैन उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button