ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar pradesh गोला में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश🚨

रिपोर्टर मंशा राम लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश

जनपद लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस ने दमदार एक्शन दिखाया। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक गोला मय भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे और पैदल गश्त कर इलाके का जायजा लिया।
बाजार से लेकर संवेदनशील इलाकों तक निगरानी
गश्त के दौरान भीड़-भाड़ वाले बाजार, मुख्य मार्ग और चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत नजर आया।
अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद जवानों को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
पुलिस ने आम जनता से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button