Madhya Pradesh तहसील परिसर में फांसी लगाकर कर्मचारी ने दी जान,बड़ामलहरा में फैली सनसनी।
एसडीएम कोर्ट के चपरासी ने किया आत्मघाती कदम,तहसील कार्यालय में मचा हड़कंप।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
बड़ामलहरा//छतरपुर जिले के बड़ामलहरा तहसील परिसर में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब एसडीएम कोर्ट में पदस्थ चपरासी महेंद्र कुमार सेन (59) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की खबर मिलते ही तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार मृतक महेंद्र कुमार सेन बड़ामलहरा नगर के वार्ड क्रमांक 8 के निवासी थे और लंबे समय से एसडीएम कार्यालय में सेवाएं दे रहे थे।मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने तहसील परिसर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।घटना का पता चलते ही प्रशासनिक अमला और पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं घटना के बाद तहसील कार्यालय में शोक और स्तब्धता का माहौल बना रहा।मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि घटना दुखद है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।



Subscribe to my channel