ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh भाजपा नेता लोकेंद्र सिंह भाटी द्वारा किसानो को लेकर पहुंचे जनसुनवाई मे।

रिपोर्टर रवि कुमार देवास मध्य प्रदेश

कृषि उपज उप मंडी टोंक खुर्द मे किसानो की गेहूं उपार्जन योजना में गेहूं तुलाई की समस्या को लेकर भाजपा नेता लोकेंद्र भाटी अमोना के नेतृत्व में सैकड़ो किसानो पहुंचे जनसुनवाई मे और किसानो की समस्या एसडीएम संजीव सक्सेना को रूबरू अवगत कर बताया गया कि हम लोग गेहूं लेकर 7 दिनों से किराया ट्रैक्टर लेकर आए हैं एवं ट्रैक्टर खड़े हैं अभी तक गेहूं तोल नहीं किए गए हैं किसानों के लिए न पाने की व्यवस्था न ही धूप के लिए कुछ बैठने की व्यवस्था किसानों ने बताया कि हम लोगों ने ट्रैक्टर किराए से लेकर आए हैं प्रतिदिन ट्रैक्टर का किराया 1000 हजार रुपए रोज के हिसाब से देना पड़ेगा।हम लोग 7 दिनों से यहां पर खड़े हैं और परेशान हो चुके हैं भाजपा नेता लोकेंद्र लोकेंद्र सिंह भाटी की बात मानते हुए एसडीएम संजीव सक्सेना के निर्देश द्वारा तहसीलदार गौरव निरंकारी व उनके दल तुरंत टोंक खुर्द गेहूं उपार्जन कृषि उपज उप मंडी पहुंचा और तुरंत ही किसानों के ट्रैक्टरो की तुलाई शुरू की गई। नंबर से ही किसानों के ट्रैक्टरों की तुलाई की जावे। किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं उनके विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी जारी किए गए। यदि कोई भी गेहूं उपार्जन केंद्र पर अवैध वसूली करेंगे उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button