ब्रेकिंग न्यूज़

Hissar Haryana भाई ने युवती को पीटा,ट्रैफिक बूथ मे शीशे तोड़े,होमगार्ड को भी पीटा।

कैंप चौक पर हंगामा,होमगार्ड ने शिकायत दर्ज करवाई।

रिपोर्टर, हिसार, रमन अग्रवाल

 हरियाणा

हिसार कैंप चौक पर देर रात कार मैं बैठी बहन से विवाद के बाद भाई ने हंगामा कर दिया।युवक ने ट्रैफिक बूथ मैं घुसकर होमगार्ड से मारपीट करके वर्दी फाड दी।फिर बूथ के खिडकियो के शीशे तोड़कर खुद को भी चोटिल कर लिया।सूचना पर पीएलऐ चौकी,पीसीआर व डायल 112 टीम पहुँची। युवक को काबू कर के पीसीआर मे बैठा कर इलाज के लिए अस्पताल मे लेकर चली गई। इस मामले मे होमगार्ड दीपक व प्रदीप ने सिविल लाइन थाना मे जाकर शिकायत दर्ज करवाई है।होमगार्ड प्रदीप व दीपक ने बताया कि उनकी कैंप चौक स्थित ट्रैफिक बूथ पर ड्यूटी है।हम ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे। तभी एक गाड़ी से युवती उतरकर आई। उसने बताया कि उसका भाई उसके साथ मारपीट करके अपशब्द बोल रहा है।हम ने पकड़कर बूथ मे बैठा लिया।तभी उसने हमारे साथ मारपीट करनी शुरू करके वर्दी फाड दी।फिर बूथ की खिडकियो के शीशे तोड दिए।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button