Madhya Pradesh युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।
शादी का झांसा देकर एक माह तक करता रहा शोषण

कमलाकांत जोशी महाराज
ब्यूरो चीफ
पन्ना मध्य प्रदेश
अमानगंज- प्राप्त जानकारी के अनुसार अमानगंज पुलिस द्वारा दुष्कर्म के एक आरोपी को सोमवार 30 मार्च को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी जानकारी अमानगंज थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि सिंह जदौन द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई।
मामला दरअसल यह है कि अमानगंज थाना क्षेत्र में अमानगंज से लगभग 10 किलोमीटर पश्चिम उत्तर की ओर वनांचल क्षेत्र में बसे आदिवासी ग्राम बरौंहा से दिनांक 28 फरवरी को अमानगंज थाने में आई दुष्कर्म पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए थाना प्रभारी अमानगंज को बताया कि आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार एक माह से दुष्कर्म किया जा रहा था। पीड़िता ने जैसे ही उससे शादी करने के लिए कहा तो वह अपने वादे से मुकर गया तथा पीड़िता के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा जिससे डरी सहमी पीड़िता अपनी जान की सुरक्षा के लिए श्रीमान से गुहार लगा रही है ।
पीड़िता से दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अमानगंज द्वारा तत्काल बी एन एस एस 2023 की धारा 69 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण पंजीबद्ध होने की जानकारी लगते ही आरोपी फरार हो गया । इस पर आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया एवं पुलिस साइबर सेल टीम पन्ना की मदद सेआरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय की समक्ष प्रस्तुत किया गया ।तथा न्यायालय की आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया ।


Subscribe to my channel