उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

भरथना में अज्ञात वाहन की टक्कर से पल्लेदार ठेकेदार की मौत, दो साथी घायल

भरथना में अज्ञात वाहन की टक्कर से पल्लेदार ठेकेदार की मौत, दो साथी घायल

भरथना

 पाली बंबा मोड़ पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में पल्लेदार ठेकेदार विनोद कुमार प्रजापति की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी घायल हो गए।

परिवार में रो रो के बुरा हालपुलिस के अनुसार, ग्राम गोपीगंज निवासी 50 वर्षीय विनोद कुमार प्रजापति अपने साथियों घनश्याम और प्रदीप कुमार के साथ बाइक से पाली गांव गए थे। रात करीब 9:30 बजे लौटते समय उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।

राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले गई, जहां डॉक्टरों ने विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

परिवार में रो रो के बुरा हालमृतक की पत्नी आशा देवी के अनुसार, विनोद रविवार दोपहर घर से पाली गांव जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम परिवार को हादसे की सूचना मिली।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ सीएचसी पहुंच गई। विनोद अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं।

मामले की सूचना मिलने पर कस्बा चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button