उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

भरथना में बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कराटे, डांस और योग कक्षाओं की नई पहल शुरू की गई है।

भरथना में बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कराटे, डांस और योग कक्षाओं की नई पहल शुरू की गई है।

बच्चों को योग और डांस सिखाया जाएगा

शक्ति योग, कराटे व डांस केन्द्र की संचालिका निशि पाण्डेय ने बताया कि यह प्रयास बालिकाओं को आत्मरक्षा, फिटनेस और मानसिक सशक्तिकरण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संस्थान में प्रवेश हेतु पंजीकरण 10 मई 2026 से प्रारम्भ होगा।
कक्षाएँ कस्बे के जवाहर रोड स्थित ऊँ कृष्णा गार्डन में संचालित होंगी। प्रशिक्षण शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है

तथा सीमित सीटों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
कराटे प्रशिक्षण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक संध्या सक्सेना द्वारा दिया जाएगा। वहीं डांस प्रशिक्षण सुमित कश्यप द्वारा प्रदान किया जाएगा, जो प्राचीन कला केंद्र से प्रशिक्षित हैं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी रह चुके हैं।
संस्थान की विशेष बात यह है कि ये कक्षाएँ केवल लड़कियों के लिए ही नहीं, बल्कि लड़कों के लिए भी खुली रहेंगी, ताकि सभी बच्चे अनुशासन, फिटनेस और आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण गुण सीख सकें।
निशि पाण्डेय के अनुसार छोटे शहरों में लड़कियों के लिए सुरक्षित और सशक्त वातावरण में प्रशिक्षण के अवसर सीमित होते हैं। ऐसे में यह पहल केवल एक प्रशिक्षण केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button