उत्तरप्रदेशराज्यशिक्षा

Uttar Pradesh News संस्कृत विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण दास अवस्थी को विदाई दी।

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

भरथना स्थित श्रीसीताराम संस्कृत विद्यालय, भरथना से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री श्रीकृष्णदास अवस्थी जी का विदाई समारोह मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि रणवीर सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय उ0मा0 विद्यालय समसपुर भरथना ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है, वह हमेशा समाज व शिक्षा से जुड़ा रहता है। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने सेवाकाल के दौरान उच्चाधिकारियो व सहकर्मियों के सतत सहयोग की प्रशंसा की।मौजूद लोगों ने भी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के सेवाकाल व कार्यशैली की सराहना करते अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह भेंट किए और माल्यार्पण कर स्वागत किया। सेवानिवृत्त श्रीअवस्थी ने श्रीआत्माराम संस्कृत विद्यालय भरईपुर लुधियानी के प्रभारी प्रधानाचार्य गौरव गुप्ता को विद्यालय का प्रभार सौपाया। इस मौके पर प्रदीप दुबे, कमलकान्त शास्त्री, सुभाष दुबे आदि की मौजूदगी रही

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button