मनकापुर में बुधवार को बाबा सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर शास्त्री नगर के प्रांगण में देश के जाने-माने साहित्यकार डॉ सतीश आर्य के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन
मनकापुर में बुधवार को बाबा सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर शास्त्री नगर के प्रांगण में देश के जाने-माने साहित्यकार डॉ सतीश आर्य के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

गोण्डा मनकापुर – बुधवार को बाबा सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर शास्त्री नगर के प्रांगण में देश के जाने-माने साहित्यकार डॉ सतीश आर्य के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मानस मंगल दल सेवा समिति मनकापुर द्वारा किया गया। श्रद्धांजलि सभा में पंडित राम हौसिला शर्मा, ईश्वर चंद्र मेहदावली, आर के नारद, पूजा मनमोहिनी, बृजराज श्रीमाली, डॉक्टर धीरज श्रीवास्तव, उमाशंकर दुबे उदय, सुरेंद्र रही, राजेश मिश्रा, दिवाकर सिंह, राकेश जायसवाल, ज्ञानेश चौरसिया आदि साहित्यकारों ने दो मिनट मौन रहकर दिगवंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया और डॉ सतीश आर्य के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उपस्थित साहित्यकारों ने स्वर्गीय डॉक्टर सतीश आर्य के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने उनके ग्राम भिटौरा में डॉक्टर सतीश आर्य पुस्तकालय की स्थापना, मनकापुर के सरजू सिंह तिराहे का नाम डॉक्टर सतीश आर्य तिराहा करने एवं मनकापुर में डॉक्टर सतीश आर्य स्टेडियम बनवाने की मांग की है। जिससे आने वाली पीढ़ी ऐसे महान साहित्यकार को याद रख सके।
Subscribe to my channel