उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

तारों से निकली चिंगारी से 14 बीघा गेहूं की फसल जली

तारों से निकली चिंगारी से 14 बीघा गेहूं की फसल जल

बिजली के तारों से निकली चिंगारी से पांच किसानों की करीब 14 बीघा पक्की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

ग्राम सूजीपुर निवासी अरविंद कुमार, जगदीश कुमार, पोती देवी, बिजनेस कुमार व सतीश कुमार के खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल में शुक्रवार देर शाम उस समय आग लग गई, जब वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी नीचे खड़ी गेहूं की फसल में जा गिरी,तेज हवा के कारण आग ने पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया और खेतों से लपटें ऊंची उठने लगीं।
खेतों में आग लगती देख आस-पास के गांवों के लोग बुझाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन तेज हवा के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर नियंत्रण पाया।
ग्रामीणों ने बताया कि पास में बंबा होने के कारण आग उत्तर दिशा में नहीं फैल सकी, जिससे अन्य खेत बच गए। पीड़ित किसानों अरविंद कुमार, जगदीश कुमार, पोती देवी, विजलेश कुमार व सतीश कुमार ने बताया कि उनकी लगभग 14 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई।
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार दिलीप कुमार व क्षेत्रीय लेखपाल स्वाती मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू किया। आग बुझाने के दौरान कुछ ग्रामीणों के हाथ-पैर मामूली रूप से झुलस गए।
फोटो: खेतों में लगी आग बुझाते ग्रामीण।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button