उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

ओवरलोड ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई, माफियाओं में मचा हड़कंप

ओवरलोड ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई, माफियाओं में मचा हड़कंप

भरथना। जनपद में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एएसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र की अगुवाई में पुलिस, खनन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध डंपरों और ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया।

बढ़ती समस्या खनन माफिया का आतंक चरम सीमा पर चल रहा है

कार्रवाई के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। कुछ ट्रक बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे थे, जबकि कई वाहनों की नंबर प्लेट पर कालिख पोतकर पहचान छिपाने का प्रयास किया गया था। इतना ही नहीं, कुछ वाहनों पर संचालकों ने खुलेआम अपने नाम के आगे “माफिया” तक लिख रखा था, जिससे उनके हौसले साफ झलक रहे थे।

संयुक्त टीम ने जांच के दौरान ऐसे कई डंपर पकड़े जिनके पास वैध प्रपत्र नहीं थे। ओवरलोडिंग, नंबर प्लेट छिपाने और नियमों के उल्लंघन जैसी गंभीर खामियों के चलते कुल 10 ट्रकों को सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई भरथना थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर की गई, जहां से ये वाहन प्रतिदिन अवैध परिवहन करते हुए गुजरते थे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी आरडी मौर्य समेत भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया और कई वाहन चालक मौके से भागने की कोशिश करते दिखे।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button