IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

खाटू श्याम संकीर्तन को लेकर निकली बाइक यात्रा, नगर में गूंजे जयकारे

खाटू श्याम संकीर्तन को लेकर निकली बाइक यात्रा,नगर में गूंजे जयकारे

भरथना

नगर में भगवान श्रीखाटू श्याम संकीर्तन के आमंत्रण हेतु शनिवार को भव्य बाइक यात्रा उत्साह और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ओम श्री पागल बाबा गंगासागर धाम से निर्धारित समय पर बैंड-बाजों और जयकारों के बीच हुआ। यात्रा में शामिल श्रद्धालु “श्याम बाबा की जय” के उद्घोष के साथ नगर भ्रमण करते हुए आगे बढ़ते रहे। रास्ते भर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

हरी झंडी दिखाकर पदाधिकारी ने यात्रा को आगे बढ़ाया
श्री श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित इस द्वितीय संकीर्तन आमंत्रण यात्रा को पालिका चेयरमैन अजय यादव गुल्लू, श्याम सुंदर चौरसिया, अतुल पोरवाल, अन्नू दीक्षित, विनोद यादव, मनोज यादव बंटी, नवीन पोरवाल, सुनील शारदा, थाना प्रभारी विक्रम सिंह, राजीव पोरवाल और राहुल यादव सहित अन्य भक्तों ने बाबा के निशान रवाना किया।
यात्रा राजागंज, मोतीगंज, तिलक रोड, जवाहर रोड, आजाद रोड, बालूगंज, मंदिर दानसहाय और गिरधारीपुरा होते हुए कार्यक्रम स्थल भैरोमल मिल पहुँची, जहां यात्रा का समापन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र धारण कर हाथों में ध्वज लेकर भाग लिया, जिससे पूरा नगर भक्तिमय माहौल में रंग गया।

मंदिर के न्यासी श्याम सुंदर चौरसिया पूजा अर्चना करते हुएइस अवसर पर राजेश चौहान, अरविंद चौरसिया, राजू महेश्वरी, पम्मी यादव, आयुष पोरवाल, रोहित भंसाली, मनीष गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, श्याम तोमर, कमलेश गुरु सहित सैकड़ों

बाबा के आए हुए भक्तगण नगर केखाटू श्याम भक्त उपस्थित रहे।
श्याम मित्र मंडल के संरक्षक एवं पदाधिकारियों ने बताया कि यह आमंत्रण यात्रा 30 मार्च को भैरोमल मिल में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्याम संकीर्तन में नगरवासियों को आमंत्रित करने के लिए निकाली गई है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
फोटो : यात्रा में शामिल खाटू श्याम भक्त।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button