उत्तरप्रदेश

भरथना में पंच तत्व हरिहर महायज्ञ का भव्य आयोजन,की तैयारियां तेजी से चल रही है 

कार्यक्रम की तैयारी बड़ी जोरो से चल रही है

*भरथना क्षेत्र स्थित ॐ श्री पागल बाबा गंगासागर धाम, मोढ़ी में आगामी दिनों में विशाल धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। यहां पंच तत्व हरिहर महायज्ञ का आयोजन 17 मई से 15 जून तक किया जाएगा, जिसकी तैयारियां तेजी से जारी हैं।*

*इस महायज्ञ के शुभारंभ से पहले भूमि पूजन कार्यक्रम 23 मार्च, सोमवार को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। भूमि पूजन इटावा के पिलुआ महावीर मंदिर के पीठाधीश्वर महंत श्री 108 हरभजन दास महाराज के कर-कमलों द्वारा संपन्न किया जाएगा।*

*कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य न्यासी श्री श्याम सुंदर चौरसिया ने बताया कि आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।*

*इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण बनता जा रहा है, वहीं आयोजक मंडल द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।*

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button