ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : ऑपरेशन वात्सल्य की सफलता: थाना रामराज पुलिस ने 12 घंटे में गुमशुदा युवती को सकुशल किया बरामद ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन वात्सल्य” अभियान के तहत थाना रामराज पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा युवती को मात्र 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, युवती घर में किसी बात से नाराज होकर बिना बताए चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने थाना रामराज पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही थाना रामराज पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों का सहारा लेते हुए सघन खोजबीन की, जिसके परिणामस्वरूप युवती को जनपद मथुरा क्षेत्र से मात्र 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने युवती को सकुशल वापस लाने पर मुजफ्फरनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया। थाना रामराज पुलिस की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button