ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : श्री गहोई वैश्य समाज बृहतर (रजि.) ग्वालियर के निर्वाचन कार्यक्रम 2026 कार्यालय का उद्घाटन

रिपोर्टर पवन कुमार गुप्ता ग्वालियर मध्य प्रदेश 

ग्वालियर। श्री गहोई वैश्य समाज बृहतर (रजि.) ग्वालियर के निर्वाचन कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त पुस्तकालय एवं शौध संस्थान महाराज बाड़ा ग्वालियर में दिनांक 4 अगस्त को वरिष्ठ समाजसेवी श्री गणपतराम नीखरा द्वारा किया गया। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजीव बेहरे द्वारा बताया गया कि निर्वाचन वर्ष 2026-2029 के पद अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, उपमंत्री, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री एवं संबंधित पंचायतो के कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी के द्वारा कराया जाना तय किया गया है।कार्यालय का समय प्रति दिन सांयकाल 06:00 बजे से 08:00 बजे तक रहेगा।निर्वाचन कार्यक्रम 2026(1) मतदान हेतु सदस्यता सूची का प्रकाशन,(2) सदस्यता सूची के संबंध में दावा एवं आपत्तियों,04 अगस्त 2026 सोमवार,20 अगस्त 2026 गुरूवार तक यह मतदाता सूची डिजिटल बनाई जा रही है इसमें जो पूर्व मतदाता अपना आधार कार्ड, फोटो, मोबाइल नं. एवं जो नये सदस्य नहीं अभी तक डिजिटल नही हो पाए हैं वो जुड़ पाए हैं वो अपनी रसीद साथ लेकर कार्यालीन समय में डिजिटल सदस्य बन अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

(3) मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 अगस्त 2026 शनिवार,(4) नामांकन फार्म प्राप्त करने की दिनांक 23 अगस्त से 26 अगस्त 2026,(5) नामांकन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि,27 अगस्त 2026 गुरूवार,(6) दिनांक 28 अगस्त रक्षाबंधन एवं 29 अगस्त कजलियाँ (कार्यालीन अवकाश),(7) जांच उपरांत वैध्य नामांकन प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 30 अगस्त 2026 रविवार,(8) दावा, आपत्तियाँ एवं नाम वापसी 02 सितम्बर 2026 बुधवार,(9) निर्वाचन में भाग लेने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन-03 सितम्बर 2026 गुरूवार,(10) मतदान का दिनांक एवं समय 20 सिम्बर 2026 रविवार समय सुबह,(11) मतगणना का समय एवं अंतिम परिणाम की घोषणा 08:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक मतदान उपरांत दो घण्टे बाद यानि 07:00 बजे से अंतिम परिणामों तक की घोषणा की जावेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव बेहरे ने सहायक निर्वाचन के लिए राकेश कुमार खरया, सौरभ अमर कार्यालय प्रभारी परमेश्वर दास नीखरा, प्रबंधक समिति में सियाराम निगोती एवं वरुण कस्तवार मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दीं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button