मध्यप्रदेश
Trending

पोहरी में युवक की संदिग्ध मौत के बाद चक्काजाम, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

शिवपुरी/पोहरी। शिवपुरी जिले के मनियर क्षेत्र में नेपाल शाक्य युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पोहरी थाने के सामने चक्काजाम कर दिया और हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल शाक्य निवासी बरखेड़ा ने मौत से कुछ समय पहले अपने परिजनों को फोन कर बताया था कि “मुझे बंधक बना लिया है।” इसके कुछ देर बाद उसका शव मिलने की सूचना मिली, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया।

परिजनों का आरोप है कि नेपाल की हत्या की गई है। घटना के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने पोहरी थाने के सामने शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया और न्याय की मांग की।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। पुलिस ने मामले को जांच में लेकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button