IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशराज्य

Uttar Pradesh News अवैध देसी तमंचा और गांजा के साथ दो गिरफ्तार

रिपोर्टर धर्मेन्द्र यादव गाजीपुर उत्तर प्रदेश

गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन मे जनपद में हो रहे अपराध को रोकने हेतु अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के कुशल निर्देशन में आज उ0नि0 कृष्ण प्रताप सिंह चौकी प्रभारी शाहनिन्दा थाना मु0बाद गाजीपुर मय हमराही कर्मचारीगण का0 प्रभाकर कुमार मिश्र व का0 विमल कुमार के साथ थाना से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र व वारण्टियों एवं संदिग्धों के तलाश मे जैसे ही महादेवा गेट के पास पहुँचे तो देखा कि महादेवा मन्दिर की तरफ से एक मोटर सायकिल तेजी से आ रही है जो पुलिस वालों को देखकर पीछे मोटर सायकिल मोड़कर भागना चाहे कि मोटर सायकिल गिर गयी संदिग्ध प्रतीत होने पर घेर कर मोटर साईकिल उठा रहे दोनो व्यक्तियों को पकड़ लिया पकड़े गये व्यक्तियों से भागने का कारण पूँछा गया तो बताये कि हम लोगो के पास झोले मे गाँजा है जिसे बेचने हेतु जा रहा था किन्तु आप लोगो को देखकर पकडे जाने के डर से भागना चाहा लेकिन आप लोगो ने पकड़ लिया। पकड़े गये दोनो व्यक्तियों से नाम पता पूँछते हुए तलाशी ली गयी तो मोटर साईकिल चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम संजय पुत्र बेचू निवासी विशुनपुरा उर्फ रघुवरगंज थाना मु0बाद गाजीपुर बताया तथा मोटरसाइकिल मे एक झोला बँधा हुआ था जिसे खोलकर देखा गया तो नाजायज गाँजा भरा था।तथा दूसरा जो पीछे मोटरसायकिल पर बैठा था अपना नाम रोहित गुप्ता उर्फ गोलू पुत्र प्रेमचन्द्र गुप्ता निवासी रघुवरगंज थाना मु0बाद गाजीपुर बताया उसके तलाशी में पैंट मे खुँसा हुआ एक अदद देशी तमंचा बरामद हुआ तथा पकड़े गये अभियुक्तगण को उसके अपराध से अवगत कराते हुए थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button