IC News and Media House Private Limited


अपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News किशनगंज कोचाधामन के रहमतापारा में जमीन के लिए दो भाइयों के बीच मारपीट, नसीम अख्तर की हत्या से मचा हड़कंप

रिपोर्टर सनोवर राही बहादुरगंज किशनगंज बिहार

किशनगंज मात्र 2 इंच जमीन की खातिर एक सनकी ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना कोचाधामन प्रखंड के रहमत पड़ा इलाके की है । मृतक की पहचान नसीम आलम, 42 के रूप में हुई है हत्यारोपी छोटा भाई नौशाद आलम वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश रही है वहीं, इलाके में भाई द्वारा भाई की हत्या की की वारदात से सनसनी और मातम का आलम छा गया है। एक इंसान अपने साथ कुछ नहीं ले जाता। अंत में मात्र 2 गज जमीन उसके हिस्से में आती हैं। लेकिन, किशनगंज में तो मात्र दो इंच जमीन के लिए भाईचारा और इंसानियत का खून हो गया। नसीम और उसके छोटे भाई नौशाद के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। रविवार को सुबह दोनों के बीच मारपीट की घटना हुई।एक स्थानीय युवक ने बताया कि नौशाद ने तभी धमकी दी थी कि वह नसीम का कत्ल कर देगा। मारपीट के बाद माहौल शांत था। इसी बीच नौशाद ने अपने बड़े भाई नसीम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई।वारदात को अंजाम देकर नौशाद फरार हो गया। लेकिन, उसकी गिरफ्तारी के लिए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक सभी बच्चे बूढ़े सड़क पर रहे लोगों ने। शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोचाधामन थानाध्यक्ष मो. आरिज अहकाम दल बल साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय जिला परिषद सदस्य ई. नासिक नदीर व कई अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुँच आक्रोशित लोगों को समझाते हुए सड़क जाम को हटवाते हुए आवागमन को बहाल कराया । कोचाधामन थानाध्यक्ष मो. आरिज अहकाम ने बताया कि रहमतपारा गांव में दो भाई के बीच हुए मारपीट की घटना में हुई। घटना को लेकर मृतक 42 वर्षीय नसीम अख्तर की पत्नी के लिखित आवेदन पर थाना कांड संख्या 91/23 के तहत मामला दर्ज करते हुए पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना के बाद से ही हत्या के आरोपित घर बंद कर पूरे परिवार के साथ फरार हो गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या के सभी अभियुक्तों के गिरफ्तारी को लेकर पुलिसिया दबिश और छापेमारी जारी है। बगलबारी पंचायत के वार्ड संख्या 02 रहमतपारा गांव में शनिवार को दो भाई नसीम और नौशाद आलम दोपहर के करीब में जमीन की नापी कर रहे थे। आपसी जमीन विवाद से झगड़ा हो गया और झगड़ा मारपीट में तब्दील हो गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button