ब्रेकिंग न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुटुंब ह्यूमैनिटी वेलफेयर फाउंडेशन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुटुंब ह्यूमैनिटी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बस्तर पंडुम कैफे में कार्यरत नक्सल समर्पित व नक्सल पीड़ित परिवार महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके साहस, आत्मनिर्भरता और समाज की मुख्यधारा में लौटकर नई पहचान बनाने के प्रयासों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में कुटुंब की ओर से कहा गया कि इन महिलाओं ने कठिन परिस्थितियों से निकलकर शांति, सम्मान और मेहनत के रास्ते को चुना है, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कुटुंब फाउंडेशन की फाउंडर मनीषा देवांगन ने कहा कि महिला दिवस मे आज हम उन महिलाओं के साहस और बदलाव को सराहना चाहते है, जिन्होंने अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर समाज के सामने एक नई मिसाल प्रस्तुत की है। कुटुंब ह्यूमैनिटी वेलफेयर फाउंडेशन ने इस अवसर पर सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का संदेश दिया।

Bastar Chhattisgarh News @ Reporter Sumit Bajpai

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button