ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद में पुलिस–अपराधी मुठभेड़: प्रिंस खान गैंग का गुर्गा घायल, सब-इंस्पेक्टर को भी लगी गोली

👉सरायढेला में रंगदारी वसूली के दौरान मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग का शूटर घायल

👉धनबाद में पुलिस से भिड़े अपराधी, गोलीबारी और बमबाजी से मचा हड़कंप

👉गोविंदपुर रोड पर पुलिस-अपराधी आमने-सामने, गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा पकड़ा गया

👉फायरिंग रेंज इलाके में एनकाउंटर, एक अपराधी घायल, साथी फरार

धनबाद में पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना सरायढेला थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-धनबाद मुख्य सड़क के किनारे स्थित फायरिंग रेंज इलाके की बताई जा रही है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दो अपराधी इलाके में कथित तौर पर रंगदारी वसूलने पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिली और टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान अपराधियों की ओर से बमबाजी किए जाने की भी बात सामने आई है।

मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का गुर्गा सुदीश झा पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। वहीं सरायढेला थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर बालमुकुंद सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। पुलिस को घटनास्थल से एक जिंदा बम मिलने की भी जानकारी मिली है। सुरक्षा के मद्देनजर रांची से एफएसएल टीम और बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है, जो घटनास्थल की जांच में जुट गया है।

पुलिस का कहना है कि फरार अपराधी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शुरुआती जांच में यह मामला रंगदारी से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button