ब्रेकिंग न्यूज़

सेठ नन्दकिशोर पटवारी राजकीय महाविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष मे बेबीनार का होगाआयोजन

स्थानीय सेठ नंदकिशोर पटवारी राजकीय महाविद्यालय नीमकाथाना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में दिनांक 9 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में संचालित महिला प्रकोष्ठ के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर FROM AWARENESS TO ACTION: THE FIRST STEP TOWARD BEING EMPOWERED’’ थीम पर पर वेबीनार किया जाएगा। जिसमें हॉकी वाली सरपंच नीरू यादव और डॉक्टर सुमन सुरेला असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय विधि महाविद्यालय बूंदी मुख्य वक्ता के रूप में वेबीनार को संबोधित करेगी। वेबीनार में भाग लेने हेतु गूगल फॉर्म के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी कर दिया गया है एवं ऑफलाइन भाग लेने हेतु महाविद्यालय के कमरा संख्या 9 मैं दिनांक 9 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 उपस्थित हुए। गूगल मीट के द्वारा वेबीनार में ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़ सकते हैं।

Sikar Rajasthan News @ Bureau Chief Kapil Dev sharma

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button